मृत्‍यु के पश्‍चात् आत्‍मा कहाँ नि‍वास करती है ?

आत्‍मा न तो स्‍थान घेरती है और न ही उसका कोई आकार होता है. जो वस्‍तु स्‍थान नहीं घेरती और नि‍राकार होती है वह अनन्‍त में नि‍वास करती है. इस प्रकार मृत्‍यु के पश्‍चात् आत्‍मा या तो अनन्‍त में नि‍वास करती है या कि‍सी अन्‍य शरीर में प्रवेश कर जाती है.

Labels: , , ,

0 Comments   Links to this post

 
 

जब स्‍वर्ग कहीं नहीं है तो कि‍सी के मरने पर यह क्‍यों कहा जाता है कि‍ उसका स्‍वर्गवास हो गया ?

संस्‍कृत में स्‍व: का अर्थ आत्‍मा होता है तथा ग का अर्थ होता है जाने वाला, ठहरने वाला या शेष रहने वाला. जब शरीर का अवसान होता है तो आत्‍मा आत्‍मलोक में ही वास करता है. इसलि‍ए मरने पर कि‍सी के लि‍ए कहा जाता है कि‍ उसका देहावसान या स्‍वर्गवास हो गया. यहॉं स्‍वर्ग का तात्‍पर्य आत्‍मा के ठहरने के लोक से है. स्‍थान न घेरने के कारण इसका भौति‍क अस्‍ति‍त्‍व नहीं है.

Labels: , ,

0 Comments   Links to this post

 
 

योग से क्‍या तात्‍पर्य है ?

योग शब्‍द संस्‍कृत की युज् धातु से बना है जि‍सका अर्थ है जोड़ना. अध्‍यात्‍म में इसके द्वारा साधक शरीर को आत्‍मा से जोड़ते हैं और वैयक्‍ति‍क आत्‍मा को वि‍श्‍वात्‍मा से एकाकार करते हैं.

Labels: , , , , ,

0 Comments   Links to this post

 
 

गीता के अनुसार कर्म और उसके तत्त्व क्‍या हैं ?

गीता के अनुसार मन, वाणी तथा शरीर से की गयी सभी प्रकार की क्रि‍याऍं कर्म हैं.

कर्म के पांच तत्त्व होते हैं—
  1. कर्ता
  2. कार्य का स्‍थान
  3. साधन
  4. प्रयत्‍न
  5. भाग्‍य.

Labels: , , , , , , , , , , ,

0 Comments   Links to this post

 
 

कौन श्रेष्‍ठ है ?

शरीर में इन्‍द्रि‍यां श्रेष्‍ठ हैं, इन्‍द्रि‍यों से उनके वि‍षय श्रेष्‍ठ हैं, वि‍षय से मन श्रेष्‍ठ है, मन से बुद्धि‍ श्रेष्‍ठ है, बुद्धि‍ से आत्‍मा या महत्तत्त्व श्रेष्‍ठ है, महत्तत्त्व से अव्‍यक्‍त श्रेष्‍ठ है और अव्‍यक्‍त से पुरुष श्रेष्‍ठ है. पुरुष से परे कुछ नहीं है.
(कठोपनि‍षद्)

Labels: , , , , , , ,

0 Comments   Links to this post

 
 

शरीर और आत्‍मा के सम्‍बन्‍ध को एक रूपक से समझाइए.

शरीर रथ आत्‍मा रथी बुद्धि‍ सारथी मन लगाम तथा इन्‍द्रि‍यां घोड़े हैं.
(कठोपनि‍षद्)

Labels: , , , , , ,

0 Comments   Links to this post

 
 

आध्‍यात्‍मि‍क दु:ख कि‍से कहते हैं ?

संस्‍कृत में आत्‍मा शब्‍द देह के लि‍ए भी प्रयुक्‍त होता है. उसी अर्थ में जीव के शरीर या मन आदि‍ से उत्‍पन्‍न दु:ख आध्‍यात्‍मि‍क कहलाता है. जैसे क्षुधा, क्रोध, रोग, मानसि‍क संताप आदि‍.

Labels: , , , , , , , , ,

0 Comments   Links to this post

 
 
 
 
विश्‍व हिन्‍दू समाज વિશ્‍વ હિન્‍દૂ સમાજ বিশ্‍ব হিন্‍দূ সমাজ ਵਿਸ਼੍‍ਵ ਹਿਨ੍‍ਦੂ ਸਮਾਜ విశ్‍వ హిన్‍దూ సమాజ
வி்‍வ ஹிந்‍ ஸமாஜ വിശ്‍വ ഹിന്‍ദൂ സമാജ ଵିଶ୍‍ଵ ହିନ୍‍ଦୂ ସମାଜ ඵබඵ ඹඨඦෂ මථග ವಿಶ್‍ವ ಹಿನ್‍ದೂ ಸಮಾಜ
samaj الهندوسيه  Vishwa 世界印度教samaj vishwaヒンドゥー教samaj vishwa 힌두교 samaj Вишва хинду Самадж
    Vishwa Hindu Samaj    

Sahitya Sewa Sadan, Rae Bareli Open this Placemark

© 2007 vishwahindusamaj.com