हिन्दुत्व एक उद्विकासी व्यवस्था है. जब सभी लोग अपने परिश्रम का अन्न खाते थे तो पिता के लिए पुत्र की भांति पुत्री भी उपार्जन का साधन थी. पहले कन्या के पिता द्वारा वर पक्ष से पशुधन या अन्य प्रकार का द्रव्य लेकर ही कन्या का विवाह किया जाता था. इस प्रथा को समाप्त करने के लिए कहा गया कि कन्या का दान किया जाना चाहिए. दान का अर्थ बदले में बिना कुछ पाये देना होता है. हिन्दुओं में अधिकांश विवाह वर-कन्या के सगे सम्बंधियों द्वारा तय किए जाते हैं. अत: 'कन्यादान' शब्द का प्रयोग उचित है. हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि पहले स्वयंवर की प्रथा थी जिसमें विवाह के इच्छुक युवक एकत्र होते थे तथा उनमें से मनचाहा चयन कन्या ही करती थी. जहां तक स्त्री के सम्पत्ति होने या न होने का प्रश्न है स्त्रियां अपना मूल्य बखूबी समझती हैं.




